YO YO HONEY SINGH ★ BROWN RANG ★ ANGREJI BEAT ★ DHEERE DHEERE ★ BLUE EYES ★ LOVE DOSE ★ DESI KALAKAAR ★ MILLIONAIRE ★ HONEY 3.0 ★ GLORY ★ FANS FOREVER ★ YO YO HONEY SINGH ★ BROWN RANG ★ ANGREJI BEAT ★ DHEERE DHEERE ★ BLUE EYES ★ LOVE DOSE ★
A fan made website by Nilesh Chauhan

रैपर यो यो हनी सिंह के फैन्‍स के लिए खुशखबरी...


मुंबई। रैपर, म्यूजिक प्रोड्यूसर, सिंगर और फिल्म एक्टर यो यो हनी सिंह के फैन्स के लिए अच्छी खबर है। हाल ही में हनी सिंह को मुंबई के एक इवेंट में देखा गया। वह पिछले काफी समय से कहीं नजर नहीं आ रहे थे। इस बीच यह भी सुनने को मिला कि वह चंडीगढ़ के रिहैबिलिटेशन सेंटर में अपना इलाज करा रहे हैं।


लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि हनी सिंह काम पर लौट आए हैं। वह इस इवेंट में ठीक-ठाक दिखाई दे रहे थे। इससे लगता है कि वह जल्द ही अपने फैन्स के लिए कोई बढि़या गाना लेकर आएंगे। 

वैसे बता दें कि इंडस्ट्री से 'गायब' होने से पहले वह रितिक रोशन और सोनम कपूर पर फिल्माए गए वीडियो सॉन्ग 'धीरे धीरे' में सुनाई दिए थे। सूत्रों की मानें तो हनी सिंह मार्च में अपना नया सॉन्ग लेकर आ सकते हैं। 

जसबीर ने किया था हनी सिंह के बारे में ये खुलासा!

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने बताया कि वह हनी सिंह एक रिहैबिलिटेशन सेंटर में मिले थे। खबर ये भी आईं कि हनी सिंह ड्रग एडिक्शन के कारण चंडीगढ़ के रिहैबिलिटेशन सेंटर में इलाज करा रहे हैं। जसबीर ने बताया था कि हनी सिंह बहुत बीमार है। जब मैं उससे रिहैब में मिला था तो मुझे बहुत दुख हुआ था। बिल्कुल अजीब सा हो गया था। हालांकि, उसके मैनेजर ने मुझे बताया था कि उसकी रिकवरी अच्छी हो रही है।

← Back to home

Recent Posts

Random Posts

Search This Blog

Labels

Facebook

Header Ads

test

Featured

Fashion

Business

Recent in Sports

Facebook

ADS

Honey Singh RadioOfficial songs only
0:000:00